अर्जुन शस्त्र न्यूज़ /रिपोर्ट: करन सिंह
संपादक :अर्जुन देव सिंह
अर्जुन शस्त्र:
दिनांक 07/10/2025 का दिन बाल्मीकि समाज के हर्षोल्लास का दिन था। इस दिन को महर्षि वाल्मीकि स्वामी की जयंती के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है। बाल्मीकि समाज के लोग महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित झांकियां सजाते व शोभायात्रा निकालकर महर्षि वाल्मीकि को इस दिन को समर्पित करते हैं। इसी प्रकार मोहल्ला पजाया व बालजती से भी विभिन्न स्वरूपों में बालक व बालिकाओं को राम लक्ष्मण सीता व लव कुश के भेष-भूषा में तैयार किया गया। मोहल्ला पजाया पुराना शहर से श्री अभिषेक भारती ने झांकी संचालक जयदीप चौधरी, कौशल बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि अमन राय व अन्य सहयोगियों को हार माला पहनाकर सम्मानित किया व झांकियों पर पुष्प वर्षा कर मेले की ओर जाने वाली सभी झांकियों को रवाना किया। मेले का स्वागत एससी एसटी आयोग के सदस्य श्री उमेश कठेरिया ने किया। भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा का समापन सफलता पूर्वक हुआ व समापन के पश्चात सभी झांकियां अपने निर्धारित स्थानों को पुनः रवाना हो गईं।
More details contact:
Email: asnews24online@gmail.com


