अर्जुन शस्त्र | बरेली —
7 मार्च 2026 को बरेली के ईसाइयों की पुलिया क्षेत्र में चर्च व ईसाई समुदाय की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मसीह संगठन, जिला बरेली द्वारा कॉलोनी में चर्च से जुड़ी इस समुदाय की संपत्ति पर बाहरी गतिविधियों को देखते हुए मामले की सूचना संबंधित चर्च प्रशासन को दी गई थी।
बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद आगरा CNI डायसिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित स्थान पर आधिकारिक सूचना बोर्ड लगवाने का निर्णय लिया, ताकि चर्च एवं समुदाय की संपत्ति की पहचान स्पष्ट रहे और भविष्य में किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या निर्माण की संभावना को रोका जा सके। यह कार्य माननीय पास्टर मेलविन चार्ल्स जी के मार्गदर्शन में कॉलोनी में संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मसीह संगठन के जिला अध्यक्ष तरुण जोसेफ ने कहा कि “चर्च और ईसाई समुदाय की संपत्ति पूरे समुदाय की धरोहर है। इसकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यदि कोई भी व्यक्ति इस समुदाय की संपत्ति पर गलत नजर रखने या अवैध गतिविधि करने की कोशिश करेगा तो संगठन कानूनी तरीके से उसका विरोध करेगा और संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएगा।” कॉलोनी के निवासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए पास्टर मेलविन चार्ल्स जी और संगठन का आभार व्यक्त किया।
─────────────────────────
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com


