Homeप्रदेशना दौलत, बस हौसला चाहिए

ना दौलत, बस हौसला चाहिए

अर्जुन शस्त्र न्यूज़ की विशेष प्रस्तुति
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह

आज के समय में जहाँ लोग दौलत और शोहरत के पीछे भाग रहे हैं, वहीं यह कविता हमें याद दिलाती है कि असली ताकत हमारे आत्मबल, सच्चे रिश्तों और मन की खुशी में छिपी होती है। लेखिका अनीता अनंत की यह रचना जीवन को सकारात्मक नजरिए से देखने की प्रेरणा देती है।


✍️ कविता
ना दौलत चाहिए ना मुझे
कोई तख्तों ताज चाहिए।।
मुश्किल डगर है लंबा सफर है
टूटे ना कभी हौसला मेरा
हाँ मुझे वो आत्मबल चाहिए।।
गूंगे चारों दिशाओं में नाम मेरा
हाँ मुझे वो आवाज़ चाहिए।।
खुशी से बड़ी कोई दौलत नहीं
मन सदा मुस्कुराए मेरा बस
वो खुशी मुझे बेशुमार चाहिए।।
है हर रिश्ते की अहमियत दिल में मेरे,
टूटे ना कभी ये दिल के रिश्ते
बस ऐसी सच्ची डोर चाहिए।।

🖋️ लेखिका
अनीता अनंत

संपादकीय विचार
यह कविता हमें सिखाती है कि असली सफलता दौलत में नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, सच्चे रिश्तों और मन की खुशी में होती है। अर्जुन शस्त्र न्यूज़ ऐसे ही प्रेरणादायक विचारों को समाज तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #9758231444

HindiPoetry #Motivation #LifeQuotes #PositiveVibes #Atmabal

अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com⁠

RELATED ARTICLES

Most Popular