Homeप्रदेशUttar Pradeshधैर्य और शौर्य कोहली की भक्ति ने लूटा दिल, जगन्नाथ मंदिर में...

धैर्य और शौर्य कोहली की भक्ति ने लूटा दिल, जगन्नाथ मंदिर में गूंजा “जय जगन्नाथ”

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
20 अप्रैल 2026 को श्री जगन्नाथ मंदिर, बरेली में आयोजित 4 दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के प्रथम दिन भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कोहली बंधु धैर्य और शौर्य को भगवान श्री जगन्नाथ जी के श्री चरणों में अपनी भक्ति प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। दोनों बाल कलाकारों ने पूरे श्रद्धा भाव से भजन प्रस्तुत कर न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय को भी भाव-विभोर कर दिया।
भजन संध्या के दौरान धैर्य और शौर्य ने “जगन्नाथ चक्का नैनिताल” भजन गाकर ऐसा आध्यात्मिक वातावरण बनाया कि पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूब गया। इसके साथ ही उन्होंने लव-कुश प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिससे चारों ओर “जय श्री राम” के उद्घोष गूंज उठे। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में मंदिर समिति द्वारा कोहली बंधुओं को उनकी अद्भुत कला के लिए पटका और माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर परिवार ने प्रभु श्री जगन्नाथ जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मंदिर संस्था को इस अवसर के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और बच्चों पर प्रभु की कृपा बनाए रखने की कामना की।
जय जगन्नाथ जी।
────────────────────────
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
📞 Call / WhatsApp: 9758 231 444
🌐 Website: www.arjunshastranews.com⁠
📧 Email: asnews24online@gmail.com


👉 ऐसी ही प्रेरणादायक और सच्ची खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और नोटिफिकेशन ON करें।

ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #9758231444 #JagannathMandir #BareillyNews #BhajanSandhya #DhairyaShaurya #SpiritualIndia

RELATED ARTICLES

Most Popular