Homeप्रदेशउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संवेदनात्मक कदम

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संवेदनात्मक कदम

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उमेश आर्य को सौंपा गया शोक संदेश, कांग्रेस नेताओं ने घर पहुंचकर जताई संवेदना

📍 अर्जुन शस्त्र | बरेली
जनपद बरेली के वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश आर्य के बड़े भाई सुरेश चंद्र आर्य के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, लखनऊ की ओर से पूर्व मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष Ajay Rai द्वारा प्रेषित शोक संदेश को बरेली के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उमेश आर्य एवं उनके भतीजे देवेश आर्य के आवास पर पहुंचकर सौंपा।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कार्यालय की ओर से भेजा गया शोक संदेश पढ़कर सुनाया और कहा कि दुःख की इस घड़ी में समस्त कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रेमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. केवी त्रिपाठी (पूर्व मेयर प्रत्याशी), पंडित कृष्णकांत शर्मा (पूर्व विधायक प्रत्याशी), चौधरी असलम मियां (प्रदेश सचिव), प्रभात गिरी गोस्वामी, राजेंद्र सागर (जिला प्रवक्ता), सोनू बख्शी, अवनीश (जिला अध्यक्ष सेवा दल), मो. हसन (अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष) सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com⁠
Email : asnews24online@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular