संपादक: अर्जुन देव सिंह
व्हाट्सऐप: 9758 231 444
वेबसाइट: arjunshastranews.com
ईमेल: news24online@gmail.com
PRINT & DIGITAL MEDIA POWER HOUSE
ARJUN SHASTRA NEWS
महिला की मौत से उठे गंभीर सवाल

बरेली क्लब मेला ग्राउंड में आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान अत्यधिक भीड़ के बीच एक महिला की मौत के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी, बरेली के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश दद्दा ने घटना को बेहद दुखद, हृदयविदारक और शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई और उमस व गर्मी के बीच महिलाएं तथा बच्चे दब गए, जिनमें एक महिला की मौत हो गई।
दिनेश दद्दा ने प्रशासन की व्यवस्था पर उठाए सवाल
दिनेश दद्दा ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि इस निजी कार्यक्रम की अनुमति दी गई थी तो सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ की स्थिति का उचित मूल्यांकन क्यों नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कथित लापरवाही में एक महिला की जान चली गई। दिनेश दद्दा ने आयोजकों के साथ-साथ जिला प्रशासन की जिम्मेदारी तय करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
मृतिका को न्याय मिलने तक कांग्रेस उठाएगी आवाज

महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में आवाज बुलंद करेगी, ताकि मृतिका को न्याय मिल सके। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग दोहराते हुए कहा कि जांच के बाद ही जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
EDITORIAL CLARIFICATION: The views and allegations concerning the administrative functioning and organisation of the event are attributed to Dinesh Dadda, President of the Bareilly Mahanagar Congress Committee and Advocate, and are presented in the context of his statement and the issues raised therein.


