कांग्रेसजनों ने जताया भरोसा, कहा—नई टीम से संगठन को मिलेगी मजबूती और नई ऊर्जा
बरेली। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस में किए गए संगठनात्मक बदलाव का बरेली के कांग्रेसजनों ने स्वागत करते हुए खुशी जताई। नए नेतृत्व की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा देखने को मिली।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया नेतृत्व
प्रदेश अध्यक्ष — श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’
कार्यकारी अध्यक्ष — श्री इमरान मसूद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष — श्री देवेंद्र निषाद
वरिष्ठ उपाध्यक्ष — श्री आलोक प्रसाद
कांग्रेस विधायक दल के नेता — श्री चौधरी वीरेंद्र सिंह
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस को अनुभवी और ऊर्जावान नेतृत्व का मजबूत गुलदस्ता दिया है। इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम अपने राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के साथ कांग्रेस को मजबूत करेगी तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।
पूर्व महापौर प्रत्याशी गुरु जी डॉ. के.बी. त्रिपाठी ने कहा कि नए नेतृत्व के अनुभव और कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय के मूल्यों की रक्षा तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की उम्मीद जताते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, तबरेज खान, कमरुद्दीन सैफी, जुनैद हुसैन एडवोकेट, साहिब सिंह, अमजद खान, नबी हसन, राजा राम साहू, नजमी खान जोया, पाकिजा खान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, उमेश आर्या, प्रभात गिरी गोस्वामी, राजा शेख और युसुफ नन्हे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अर्जुन शस्त्र न्यूज़
संपादक : अर्जुन देव सिंह


