अर्जुन शस्त्र | बरेली —
बरेली में शादी के घर से जेवर और नकदी गायब होने की शिकायत सामने आई है। मामला थाना सुभाषनगर क्षेत्र के वहटी देह जागीर का बताया जा रहा है, जहां एक महिला द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, पीड़िता श्रीमती नीशू पत्नी विकास, निवासी सिटोरा, बरेली, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए वहटी देह जागीर, थाना सुभाषनगर, बरेली गई थीं।
पीड़िता के मुताबिक, शादी के दौरान पहने गए सोने-चांदी के जेवरात और लगभग ₹1 लाख नकद उन्होंने अपनी मां की अलमारी में सुरक्षित रख दिए थे।
प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि अंशिता पुत्री मुकेश, ममता पत्नी पिंटू (निवासी लखियापुर, थाना भुता) तथा पुष्पेन्द्र पुत्र ओमकार (निवासी गोकुलपुर, थाना सीबीगंज) सहित कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं, हालांकि इन तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पीड़िता के अनुसार, 30 अप्रैल की सुबह कुछ लोग वहां से चले गए, और 1 मई को अलमारी खोलने पर जेवर व नकदी गायब पाए गए।
घटना की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जानकारी जुटाई गई।
स्थानीय स्तर पर प्राप्त जानकारी के अनुसार, मौके पर आपसी संदेह की स्थिति की बात सामने आई है, जिसकी पुष्टि फिलहाल जांच के बाद ही हो सकेगी।
थाना सुभाषनगर पुलिस द्वारा बताया गया कि
मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है, और अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
📞 Call / WhatsApp : 9758 231 444
🌐 Website : www.arjunshastranews.com
📧 Email : asnews24online@gmail.com


