Report:HEMANT GUPTA
अर्जुन शस्त्र: हल्द्वानी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर महिला सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने हल्द्वानी और काठगोदाम क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में औचक निरीक्षण किया। यह अभियान उ.नि. मन्जू ज्याला, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग फोर्स के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चलाया गया, जिसमें कई स्पा सेंटरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
The Your Spa, The Golden Spa, Forever Spa, The Relax Unisex Spa
इन सभी सेंटरों में विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूरा विवरण दर्ज नहीं था, ग्राहक की आईडी का सत्यापन नहीं किया गया और कर्मचारियों का सत्यापन भी नहीं किया गया था।
इस सेंटर में कर्मचारियों का सत्यापन नहीं किया गया, मसाज सर्टिफिकेट मौजूद नहीं थे, विजिटर रजिस्टर में कस्टमर का पूरा विवरण दर्ज नहीं था, सीसीटीवी कैमरे भी नहीं थे और लाइसेंस भी नहीं था। इन गंभीर अनियमितताओं के कारण धारा 52(3)83 पुलिस एक्ट के तहत ₹10,000 जुर्माना लगाया गया और इस स्पा सेंटर को तुरंत बंद करवा दिया गया।
यह कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम द्वारा की गई।


