Homeप्रदेशअटल जयंती पर भाजपा महानगर का संगठित आयोजन, बूथ स्तर तक दी...

अटल जयंती पर भाजपा महानगर का संगठित आयोजन, बूथ स्तर तक दी गई श्रद्धांजलि

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं राष्ट्र के प्रेरणास्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर द्वारा सभी नौ मंडलों एवं बूथों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना के दिशा-निर्देशन में भाजपा हरमिलाप मंडल के शक्ति केंद्र 16-ब, संजय नगर स्थित बूथ संख्या 200 पर विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में अधीर सक्सेना ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और योगदान को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व, सुशासन और राष्ट्रहित की सोच आज भी देशवासियों के लिए मार्गदर्शक है, जिसने भारत को विकास और वैश्विक सम्मान की दिशा दी।
इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप, अजय चौहान, पूर्व पार्षद बबलू पटेल, पार्षद प्रतिनिधि विवेक पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन भारतीय जनता पार्टी हरमिलाप मंडल द्वारा किया गया।


अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular