अर्जुन शस्त्र | बरेली
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com
रामपुर बाग स्थित आनंद आश्रम में हुआ भक्ति से भरा कार्यक्रम
बरेली। नाथ नगरी बरेली के रामपुर बाग स्थित श्री आनंद आश्रम में रविवार को श्री आनंद आश्रम संकीर्तन परिवार की ओर से माह का पहला संकीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम शाम 4:30 बजे आश्रम के सत्संग भवन में शुरू हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे समय भक्ति में डूबे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु वंदना, गणेश वंदना और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद राधारानी, भगवान श्रीकृष्ण और श्री गोवर्धन महाराज के सुंदर भजन गाए गए। “श्याम चले आओ, मोहन चले आओ”, “फूलों में सज रहे हैं वृंदावन बिहारी”, “वृंदावन प्यारो वृंदावन” और “गोवर्धन महाराज पधारो” जैसे भजनों ने पूरे आश्रम का माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूम उठे।
अनिल अग्रवाल की रही विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में अनिल अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने श्रद्धालुओं से मिलकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ प्रेम शंकर अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, राजू तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
संकीर्तन के बाद सभी श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।
सुबह के सत्र में पंडित राजेश रामायणी ने संगीतमय श्रीराम कथा सुनाई। उन्होंने राजा दशरथ, भगवान श्रीराम और उनके चारों भाइयों के जीवन तथा वनवास के प्रसंग सुनाए। श्रद्धालुओं ने कथा को बड़े ध्यान और श्रद्धा से सुना।
इस अवसर पर दीपेश खंडेलवाल, नितिन खंडेलवाल, पदम अग्रवाल, सर्वेश, सीए अखिल रस्तोगी, कपिल, अनुराग सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
धार्मिक, सामाजिक और जनहित की खबरों के लिए जुड़े रहें…
अर्जुन शस्त्र न्यूज़
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com
न दबाव, न समझौता… सिर्फ़ सच का प्रहार।
#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #Bareilly #AnandAshram #Sankirtan #Bhajan #RamKatha


