Homeप्रदेशएक गूंज सेवा समिति का स्थापना दिवस 11 जनवरी को, 151 समाजसेवियों...

एक गूंज सेवा समिति का स्थापना दिवस 11 जनवरी को, 151 समाजसेवियों को किया जाएगा सम्मानित

बरेली
एक गूंज सेवा समिति के स्थापना दिवस समारोह को लेकर समिति कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने की। बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने बताया कि आगामी 11 जनवरी को समिति का स्थापना दिवस भव्य और गरिमामय रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 151 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस समारोह में देश के कई राज्यों से गणमान्य अतिथि एवं प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें बिहार, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू और हिमाचल प्रदेश से प्रतिभागियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
अध्यक्ष ने कहा कि एक गूंज सेवा समिति बीते कई वर्षों से समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक जागरूकता के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्थापना दिवस समारोह न केवल समिति की सामाजिक यात्रा का उत्सव होगा, बल्कि भविष्य की योजनाओं को नई दिशा और मजबूती देने का अवसर भी बनेगा।
बैठक में कार्यक्रम स्थल, अतिथियों के स्वागत, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मीडिया समन्वय एवं सुरक्षा व्यवस्था जैसे अहम बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिन्हें सभी ने पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), डॉ. यूके दीक्षित, मोहिनी वर्मा, आशा सिंह, शिखा सक्सेना, गीता दोहरे, आलोक सिंह, पारस सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


संपादक : 𝗔𝗿𝗷𝘂𝗻 𝗗𝗲𝘃 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵
ARJUN SHASTRA NEWS
🌐 Website : www.arjunshastranews.com
📧 Email : asnews24online@gmail.com
📞 Call / WhatsApp : 9758 231 444

RELATED ARTICLES

Most Popular