Homeप्रदेशUttar Pradeshकांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा ने पीड़ित परिवार का बंटाया दुख, गैस...

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा ने पीड़ित परिवार का बंटाया दुख, गैस टैंकर चालक पर कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758 231 444

दर्द की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े दिखे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष

बरेली। फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के दुख में सहभागी बनते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जानकारी के अनुसार, परिवार के पांच सदस्य ई-रिक्शा से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए गैस टैंकर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में 55 वर्षीय शालिगराम की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि उनके 23 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं सतीश कुमार की पत्नी सहित परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हैं और उनका उपचार जारी है।

गैस टैंकर चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एडवोकेट ने प्रशासन से दोषी गैस टैंकर चालक के विरुद्ध सख्त एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सरकारी सहायता और न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कांग्रेस पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपाध्यक्ष उल्फत सिंह कठेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष बागेश कुमार, राजेश यादव, राजेंद्र कुमार, जीशान अफरीदी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।


अर्जुन शस्त्र न्यूज़ – सच की धार, जनता का अधिकार

हर खबर के पीछे सच, हर आवाज़ को सम्मान — यही है अर्जुन शस्त्र न्यूज़ की पहचान।
हम जनहित, निष्पक्षता और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए समर्पित हैं। हमारा उद्देश्य है कि समाज की हर महत्वपूर्ण आवाज़ शासन-प्रशासन और आम जनता तक पूरी जिम्मेदारी के साथ पहुँचे।

आज ही Arjun Shastra News को Subscribe करें और Notification Bell ऑन करें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण खबर आपसे छूट न जाए।

Like करें | Comment करें | Share करें

यदि आपके क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण समाचार, जनसमस्या, सामाजिक कार्यक्रम, अपराध, दुर्घटना, उपलब्धि या विशेष आयोजन है, तो उसकी जानकारी, फोटो या वीडियो हमें भेजें। आपकी खबर को प्राथमिकता के साथ प्रकाशित करने का प्रयास किया जाएगा।

अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758 231 444
www.arjunshastranews.com
asnews24online@gmail.com

हमारा संकल्प

“सत्ता से सवाल, समाज के साथ और सत्य के प्रति समर्पण।”

#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #BareillyNews #UPNews #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #CrimeNews #IndiaNews #GoogleNews #NewsUpdate #Journalism

RELATED ARTICLES

Most Popular