Homeप्रदेशकेंद्रीय आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने दक्ष शर्मा...

केंद्रीय आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने दक्ष शर्मा पराशर

Arjun Shastra News #9758231444 #arjundevsingh

बरेली। भाजपा और आरएसएस के सेवा कार्यों से लंबे समय से जुड़े और बरेली की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले दक्ष शर्मा पराशर को केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्तुति पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। इस समिति में लोकसभा सदस्य राहुल सिंह लोधी, ज्ञानेश्वर पाटिल, राज्यसभा सदस्य और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, राज्यसभा सदस्य नवीन जैन समेत कई वरिष्ठ नेता भी सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश से इस कमेटी में केवल तीन बड़े नेता सदस्य के रूप में नामित किए गए हैं। उनमें अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, मेरठ से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई, आगरा से राज्यसभा सदस्य नवीन जैन के बाद बरेली से दक्ष शर्मा पराशर का नाम शामिल हैं। दक्ष शर्मा को आयुष मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित होने पर बरेली में उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।

मूल रूप से अमरोहा में 05 जनवरी 1987 को पंडित दीनदयाल शर्मा और स्वर्गीय चंदादेवी के घर जन्मे दक्ष शर्मा पराशर ने वर्ष 2008 में बरेली से राजनीति की शुरुआत की। इनकी प्रारंभिक शिक्षा अमरोहा में हुई। उन्होंने हाई स्कूल और इंटर की शिक्षा भी अमरोहा से प्राप्त की। उसके बाद चेन्नई के आईएमए इंस्टीट्यूट से बीएससी नॉटिकल साइंस से करने के बाद मर्चेंट नेवी की नौकरी ज्वाइन की। लेकिन नौकरी में मन नहीं लगा तो इस्तीफा देकर वापस दिल्ली आ गए। यहां कठिन संघर्ष करते हुए एक मीडिया हाउस में दोबारा नौकरी करनी पड़ी। मगर, एक बार फिर दक्ष शर्मा ने नौकरी को पीछे छोड़कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सेवा कार्यों को करना प्रारंभ कर दिया। राजनीतिक क्षेत्रों में कठोर संघर्ष के बीच दक्ष शर्मा पराशर का नाम भाजपा संगठन और यूपी सरकार में कई अहम पदों के लिए भी चला। मगर, एक सितंबर को केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने अपनी हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य नामित कर उनको दशकों की कठोर मेहनत और सेवा कार्यों का एक तरह से पुरस्कार दिया। केंद्रीय आयुष मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति में तमाम बड़े नेताओं के साथ सदस्य नामित होने पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, यूपी सरकार में वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, पवन शर्मा, राजकुमार शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुष्पेंदु शर्मा, भाजपा नेत्री श्रुति गंगवार, तरुण गंगवार, मनोज कुमार थपलियाल, राहुल गुप्ता, डॉ नरेंद्र गंगवार एडवोकेट, भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर,आकाश पुष्कर, योगेश बंटी, विकास पासवान, नंदकिशोर, बंटी सिंह शामिल थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular