Homeप्रदेशUttar Pradeshदर्द से हौसले तक का सफर : एक नारी की आत्मकथा जैसी...

दर्द से हौसले तक का सफर : एक नारी की आत्मकथा जैसी कविता ने छुए दिल के तार

अर्जुन शस्त्र न्यूज़ | संपादकीय डेस्क

संपादक की नजर से

आज के दौर में जहां रिश्तों की परिभाषा लगातार बदल रही है, वहीं कुछ रचनाएं ऐसी होती हैं जो सीधे दिल की गहराइयों तक पहुंच जाती हैं। लेखिका अनीता अनंत की यह कविता केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और आत्मसम्मान की एक जीवंत अभिव्यक्ति है।

यह कविता उन लोगों की आवाज बनकर उभरती है जिन्होंने जीवन में अपनों से दर्द पाया, परिस्थितियों से संघर्ष किया और फिर भी हार मानने के बजाय खुद को मजबूत बनाने का निर्णय लिया।


अब मैं खुद को और मजबूत करने लगी हूं

✍️ लेखिका : अनीता अनंत

किस्मत से लड़ते-लड़ते मैं जिंदगी से हारने लगी हूं,

आज वक्त ने उस मोड़ पर लाकर छोड़ा है,
ना अपनों का कोई सहारा है,
ना हमदर्द कोई हमारा है।
कि है जहां खुदा की खुदाई,
बस खुद को उस ओर मोड़ने लगी हूं।

मैंने बस इतना सोचा था,
हम अच्छे हैं तो इस जहां में कोई तो अच्छा होगा,
मगर जब देखी इस दुनिया की चालाकी,
तो सब कुछ समझ में आने लगा।
उन साजिशों से खुद को दूर अब मैं करने लगी हूं।

कि छोड़ा दुनिया का मुंह मैंने,
जो हमें कुछ नहीं समझते,
अब उनको भी कुछ करके दिखाना है।
इसीलिए अब और ऊंची उड़ान भरने लगी हूं।

जख्म तो बहुत गहरे खाए हैं मैंने,
अपनों से बड़े दर्द सहे हैं मैंने।
जो कहते थे हमेशा साथ हैं हम तुम्हारे,
बस उनको हमेशा के लिए
खुद को उनसे दूर करने लगी हूं।

जो दिल को दुखाते हैं,
वह शख्स बड़े बेपरवाह होते हैं।
वो जान खींचते हैं आहिस्ता-आहिस्ता,
फिर वह दर्द बड़े गहरे दे जाते हैं।
उनको उनकी फितरत से रूबरू कराने चली हूं।

अब मैं खुद को और मजबूत करने लगी हूं।


संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणा देती है यह रचना

संपादकीय दृष्टि से देखें तो यह कविता केवल व्यक्तिगत भावनाओं का चित्रण नहीं करती, बल्कि समाज में उन तमाम लोगों के लिए प्रेरणा का संदेश भी देती है जो कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। लेखिका ने दर्द को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाने का संदेश दिया है।


अर्जुन शस्त्र न्यूज़ : आपकी आवाज, आपकी ताकत

अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE

संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com


#AnitaAnant #HindiPoetry #ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #Editorial #MotivationalPoetry #WomenEmpowerment #Literature #HindiSahitya #PoetryNews

RELATED ARTICLES

Most Popular