#अर्जुन शस्त्र #arjundevsingh #9758231444 #arjunshastranews / 05-Nov. 25
बिजनौर। महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर एंटी रोमियो टीम जनपद बिजनौर लगातार सक्रिय है। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत टीम ने आज सदर बाजार, बिजनौर में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं को 1090, 112, 181, 1098 और 1930 जैसे महत्त्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
साथ ही टीम ने लोगों को समझाया कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ पुलिस की नहीं बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। इस दौरान बाजार क्षेत्र में मौजूद लोगों ने भी मिशन शक्ति अभियान की सराहना की।


