Homeप्रदेशराष्ट्रीय मसीह विकास संगठन बरेली में अनुशासन पर सख़्ती — जिला अध्यक्ष...

राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन बरेली में अनुशासन पर सख़्ती — जिला अध्यक्ष तरुण जोसेफ का पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन, बरेली के जिला अध्यक्ष तरुण जोसेफ ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल सोशल मीडिया पर सक्रिय रहना समाज सेवा नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य कर के ही संगठन की वास्तविक ताकत सामने आती है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने कार्य और परिवार में व्यस्त होते हैं, यह बात संगठन समझता है, लेकिन जब मसीही समाज के लिए जिम्मेदारी ली गई है तो उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना भी उतना ही आवश्यक है।


जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से विनम्र लेकिन सख्त लहजे में आग्रह करते हुए कहा कि मीटिंग में आने का वादा करने के बाद अनुपस्थित रहना या गोलमोल जवाब देना संगठन के प्रति गंभीरता की कमी को दर्शाता है। इस तरह के व्यवहार से आपसी भरोसा कमजोर होता है और संगठन का मनोबल टूटता है। उन्होंने साफ कहा कि संगठन किसी के निजी स्वार्थ की पूर्ति का माध्यम नहीं है और यदि कोई केवल निजी लाभ के लिए संगठन से जुड़ा है, तो उसे अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।


अपने संदेश के अंत में तरुण जोसेफ ने सभी पदाधिकारियों से एकजुटता बनाए रखने, स्पष्ट और सत्य बोलने तथा सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी मसीह में एक हैं और संगठन तभी आगे बढ़ेगा जब हर पदाधिकारी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ योगदान देगा। झूठ और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, क्योंकि संगठन कोई खेल नहीं बल्कि समाज सेवा का एक गंभीर दायित्व है।

अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE

━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular