Homeप्रदेशविश्वास की विरासत: मेथोडिस्ट चर्च स्थापना दिवस पर बटलर मेमोरियल में भव्य...

विश्वास की विरासत: मेथोडिस्ट चर्च स्थापना दिवस पर बटलर मेमोरियल में भव्य विशेष आराधना

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
बरेली स्थित ऐतिहासिक बटलर मेमोरियल में आज मेथोडिस्ट चर्च इन इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं आध्यात्मिक आराधना सभा का आयोजन किया गया। यही वह पावन स्थल है जहाँ वर्ष 1856 में पादरी डॉ. विलियम बटलर द्वारा मेथोडिस्ट चर्च की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चर्च के गौरवशाली इतिहास, उसकी संगठनात्मक यात्रा तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
आराधना सभा की अध्यक्षता क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च के मुख्य पुरोहित पादरी सुनील मसीह ने की। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि चर्च की नींव त्याग, बलिदान और सेवा पर आधारित है और आज की पीढ़ी को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊँचाई देने में सेंट स्कूल, मेथोडिस्ट यूथ फेलोशिप, चर्च की महिला समिति, वार्न बेबीफोल्ड एवं सेंट पॉल स्कूल फरीदपुर की विशेष भूमिका रही।
प्रार्थना क्रम में चर्च, देश, प्रदेश, केंद्र सरकार, जिला प्रशासन, सेना और समाज के कल्याण के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्यक्रम का सफल संचालन चर्च के सचिव डॉ. डोनाल्ड बी. लाल ने किया। समापन अवसर पर केक, कॉफी एवं प्रीतिभोज के साथ पादरी शिव चंद के आशीर्वचन द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसने सेवा, समर्पण और एकता का सकारात्मक संदेश दिया।

अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL MEDIA POWER HOUSE
─────────────────────────
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular