जिला कांग्रेस कमेटी बरेली के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने दी, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय होंगे मुख्य अतिथि
संपादक — अर्जुन देव सिंह
WhatsApp: 9758231444
Email:asnews24online@gmail.com
Website: arjunshastranews.com
13 सितंबर को होगा ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी, बरेली की ओर से आगामी 13 सितंबर 2026, रविवार को ‘संविधान बचाओ संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम द ग्रैंड युवराज रिजॉर्ट, मथुरापुर, सी.बी. गंज, बरेली में दोपहर 12 बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी करेंगे।
अजय राय होंगे मुख्य अतिथि, राकेश राठौर की भी रहेगी मौजूदगी
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं सीतापुर सांसद राकेश राठौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कांग्रेस पदाधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम में संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।
संविधान प्रदत्त अधिकारों और सामाजिक न्याय पर होगा संवाद
कार्यक्रम के आयोजक राजाराम साहू, जिला महासचिव एवं भोजीपुरा विधानसभा प्रभारी, कांग्रेस कमेटी बरेली ने बताया कि ‘संविधान बचाओ संवाद’ के माध्यम से संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी जिया उर रहमान, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, जिला कांग्रेस कमेटी बरेली ने दी है।


