Homeप्रदेशस्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए — रेखा...

स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए — रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री (युवा कल्याण एवं खेल), उत्तराखंड सरकार

रिपोर्ट : अर्जुन शस्त्र ब्यूरो

अर्जुन शस्त्र | देहरादून — राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों और जीवन दर्शन से जोड़ने के लिए एक रचनात्मक पहल शुरू की है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जानकारी दी कि स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारधारा और सामाजिक मूल्यों पर आधारित बेहतरीन इंस्टाग्राम रील बनाने वाले युवाओं को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। चयनित विजेताओं को 12 जनवरी को आयोजित राज्य स्तरीय युवा दिवस समारोह में सम्मान मिलेगा।


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों को आधुनिक भारत के संदर्भ में प्रस्तुत करते हुए 60 से 90 सेकंड की रील बनानी होगी। चयन समिति द्वारा सर्वश्रेष्ठ तीन रील का चयन किया जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय ₹7,000 और तृतीय पुरस्कार ₹5,000 दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि यह पहल युवाओं की रचनात्मकता को मंच देने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की भावना को भी मजबूत करेगी।


उन्होंने आगे बताया कि युवा दिवस समारोह के दौरान प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को क्रमशः ₹1 लाख, ₹50 हजार और ₹25 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त करने वाले युवाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिलेगी। बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Email : asnews24online@gmail.com
Website : www.arjunshastranews.

RELATED ARTICLES

Most Popular