Arjun Shastra
Bareilly:विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (उoप्रo) बरेली के अध्यक्ष इजी.ओ.डी fc.यादव एवं सचिव ओमदेव बरतरिया के नेतृत्व में आज पेंशनर्स ने मुख्य अभियंता (वितरण fc)जोन-1 एवं जोन-2 के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और दोनों मुख्य अभियन्ताओ को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग की गई है कि –
1- दिनांक25-1-2000 के समझौते, विद्युत सुधार अधिनियम -2000 की धारा -23(7) के प्राविधान एवं उ.प्र.पावर कारपोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन अध्यक्ष के अ.शा.पत्रांक 392 दिनांक 9-3-2000 में दिये आश्वासन का सम्मान किया जाये।
2- सेवारत कार्मिकों, पेंशनरों एवं फेमिली पेंशनर्स के आवासों पर मीटर लगाये जाने का आदेश वापस लिया जाए और उ.प्र. राज्य विद्युत परिषद के समय से लागू विलिंग टैरिफ L.M.V.-10 को वहाल किया जाये।
इस अवसर पर सर्व श्री इंजी. होशियार सिंह, अमजद अली, अशर्फी सिंह, गुलशन अरोरा, पीके मिश्रा,विनम्र मिश्रा , वाई .सी.सक्सेना ,गिरीश श्रीवास्तव, सी.वी. सक्सेना,आर.एस.वेश्य,एस.एच.खान,यामीन अहमद, एन.एन. कश्यप,एस.एन. श्रीवास्तव, सुधीर माथुर
आदि उपस्थित थे। संचालन इंजी. राधेश्याम ने किया।


