Homeबड़ी खबरेभीमराव अंबेडकर दलित उत्थान सेवा समिति ने खोला मोर्चा

भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान सेवा समिति ने खोला मोर्चा

अध्यक्ष सुनील सागर और महामंत्री राजन सागर ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
अर्जुन शस्त्र | बरेली —
बरेली के पुराना शहर स्थित कटरा चांद खां इलाके में डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित उत्थान सेवा समिति ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समिति के अध्यक्ष सुनील सागर और महामंत्री राजन सागर के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि जाटव बस्ती और अंबेडकर भवन क्षेत्र में महीनों पहले सड़क तोड़ दी गई, लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया। लोगों का कहना है कि पूरे इलाके में कीचड़, गंदगी और टूटी सड़कें लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी हैं।


सुनील सागर बोले — दलित बस्ती के साथ भेदभाव बर्दाश्त नहीं
समिति अध्यक्ष सुनील सागर ने आरोप लगाया कि दलित बस्ती के साथ विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन की समस्या, गंदा पानी और टूटी सड़क के कारण बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात और गंदगी के चलते बीमारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब “सबका साथ, सबका विकास” की बात की जाती है, तो फिर दलित बस्तियों को मूलभूत सुविधाओं से क्यों वंचित रखा जा रहा है?


महामंत्री राजन सागर ने दी आंदोलन की चेतावनी
महामंत्री राजन सागर ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मोहल्लावासी लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समिति ने तत्काल सड़क निर्माण, सीवर लाइन मरम्मत, साफ पेयजल व्यवस्था और विकास कार्यों में कथित भेदभाव खत्म करने की मांग की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस चेतावनी को गंभीरता से लेता है या फिर दलित बस्ती के लोग इसी तरह बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर रहेंगे।
━━━━━━━━━━━━━━━


संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com⁠

अर्जुन शस्त्र PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE

RELATED ARTICLES

Most Popular