Homeप्रदेशमुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता — गोलीकांड के वांछित आरोपी को मुठभेड़...

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता — गोलीकांड के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

# अर्जुन शस्त्र #arjundevsingh #9758231444 #arjunshastranews /06-Nov.-25
मुरादाबाद :थाना मझोला क्षेत्र में गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या करने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।

थाना मझोला पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या का आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हाल ही में मझोला थाना क्षेत्र में हुई हत्या की वारदात में मुख्य अभियुक्त है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से बरामद हथियार और बाइक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular