Homeप्रदेशअधीर सक्सेना की अध्यक्षता में BJP ने SIR अभियान और मन की...

अधीर सक्सेना की अध्यक्षता में BJP ने SIR अभियान और मन की बात पर किया मंथन

अर्जुन शस्त्र बरेली:भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी पदाधिकारियों के साथ SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया को तेजी दें, ताकि अभियान को गति मिल सके।

बैठक में आगामी 30 नवंबर, रविवार, प्रातः 11:00 बजे होने वाले ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक बूथ पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पर बल दिया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना,
महानगर उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव,
महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर,
मंडल अध्यक्ष नरेंद्र मौर्य, पुष्पेंद्र शुक्ला, राहुल प्रजापति,
अरुण गुप्ता, जतिन पाराशरी, फूल सिंह, गौरंग गौरव,
मोहित शंखधर एवं समस्त कार्यकर्ता

संपादक: अर्जुन देव सिंह

Call or WhatsApp : #9758 231 444

RELATED ARTICLES

Most Popular