Homeप्रदेशUttar Pradeshजगदीश प्रसाद के नेतृत्व में सिविल डिफेंस स्थापना दिवस सफल; मुख्य अतिथि...

जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में सिविल डिफेंस स्थापना दिवस सफल; मुख्य अतिथि रंजीत वशिष्ठ ने कहा— “रक्तदान सबसे बड़ा जीवनदान”

बरेली : सिविल डिफेंस स्थापना दिवस के अवसर पर एक प्रेरक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें नेतृत्व श्री जगदीश प्रसाद (पोस्ट वार्डन एवं प्रवक्ता, बालजती कन्या इंटर कॉलेज) ने किया और संचालन संजय पाठक ने किया। मुख्य अतिथि डिप्टी चीफ श्री रंजीत वशिष्ठ ने सिविल डिफेंस के सिद्धांत— सेवा, साहस, समर्पण और अनुशासन— पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने रक्तदान को मानवता का सर्वोच्च दान बताते हुए कहा कि “एक यूनिट रक्त तीन लोगों को जीवन दे सकता है,” और समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में सिविल डिफेंस की वर्ष 1962 में हुई स्थापना, इसके उद्देश्यों और आपदा की परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा की भूमिका पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अफसर एवं सदस्य— मोहम्मद हैदर कलीम सैफी, डॉ. अनवर हुसैन, संजय पाठक, बृजेश पाठक, पार्षद सरिता, पार्षद पूनम राठौर, चंद्रपाल राठौर, जयदीप (BJP), छत्रपाल गंगवार, कमलेश्वर वर्मा, फरहान, सूरज पाल, मास्टर सुंदरलाल सागर, आकाश सिंह, नक्षत्र पाल मौर्य, रामावतार मौर्य, हरिओम प्रताप सिंह मौर्य— तथा वॉलंटियर्स श्रीमती कुमकुम, शिवानी मौर्य, विनती मौर्य, रजनी मौर्य, पूनम शर्मा, सौरभ शर्मा, कुमारी रचना, प्रीति सक्सेना, कुमारी कोमल ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रमों की रूपरेखा के तहत 6 दिसंबर को स्थापना दिवस, 7 दिसंबर को खुश आश्रम में वस्त्र एवं फल वितरण तथा भंडारा, 8 दिसंबर को जिलाधिकारी कार्यालय में ब्लड डोनेशन कैंप और 10 दिसंबर को संजय कम्युनिटी हॉल में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। सिविल डिफेंस को समाज की सुरक्षा और सेवा का अग्रणी संगठन बताते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

संपादक: अर्जुन देव सिंह

Call/Whatsapp : #9758231444

RELATED ARTICLES

Most Popular