बरेली।
The Salvation Army (मुक्ति फ़ौज) ट्रेनिंग कॉलेज, बरेली द्वारा 20 दिसंबर 2025 को मानवता, करुणा और सेवा भावना का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कॉलेज की ओर से महाराणा प्रताप जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय तथा प्रेम निवास (Missionaries of Charity) में भर्ती मरीजों एवं जरूरतमंदों को फल वितरित कर सेवा दिवस मनाया गया।
इस सेवा कार्यक्रम में ट्रेनिंग कॉलेज की पूरी टीम सक्रिय रूप से शामिल रही। कार्यक्रम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल राजकुमार (प्रिंसिपल) ने किया। उनके साथ लेफ्टिनेंट कर्नल मोहिंदर कोर, मेजर राजकुमार गिल, मेजर फ्लोरेन्स तथा कॉलेज के सभी कैडेट्स — सुमित-नओमी, बेन्सन मसीह-नीतू, अजय-निशा ने सेवा कार्य को सफल बनाया।
The Salvation Army (मुक्ति फ़ौज) की टीम ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और प्रेम व सम्मान के साथ फल वितरित किए। प्रेम निवास में सेवा कार्य के दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। यह कार्यक्रम समाज को यह स्पष्ट संदेश देता है कि सेवा और संवेदना ही सच्ची इंसानियत है।
इस अवसर पर The Salvation Army (मुक्ति फ़ौज) ट्रेनिंग कॉलेज की ओर से समस्त बरेली नगरवासियों एवं देशवासियों को बड़े दिन (क्रिसमस) और नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं।
कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन का विशेष धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रिपोर्ट : सुशील पॉल
संपादक : 𝗔𝗿𝗷𝘂𝗻 𝗗𝗲𝘃 𝗦𝗶𝗻𝗴𝗵
ARJUN SHASTRA NEWS
📞 Call / WhatsApp : 9758 231 444


