अर्जुन शस्त्र | बरेली
समाजसेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश का छठा स्थापना दिवस जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बरेली में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से आए शिक्षक, समाजसेवी, डॉक्टर एवं खिलाड़ियों सहित 151 लोगों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को जगपाल सिंह चौहान स्मृति राष्ट्र गौरव पारस रत्न शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया, जबकि डॉ सौरभ अग्रवाल, जय गोविंद सिंह, गौरव सक्सेना, मानस मौर्य एवं फिरोज खान को रोहिलखंड गौरव सम्मान 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ महेंद्र देव, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, इंजीनियर ए के सिंह, प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) और राजपाल द्वारा मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र देव (निर्देशक, माध्यमिक शिक्षा परिषद, लखनऊ) ने कहा कि एक गूंज संस्था द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज की दिशा और दशा बदलने का कार्य करते हैं और एक गूंज संस्था विभिन्न राज्यों में सक्रिय है। एससी/एसटी आयोग सदस्य उमेश कठेरिया ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान समारोह समाज को सकारात्मक दिशा देता है। प्रोफेसर रामबाबू सिंह ने कहा कि संस्था का कार्य अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका है।
प्रधानाचार्य डॉ रवि शरण सिंह चौहान ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष जगपाल सिंह चौहान स्मृति राष्ट्र शिक्षक सम्मान प्रदान करती है। संस्था अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहा कि छठे स्थापना दिवस पर 11 राज्यों के 151 लोगों को सम्मानित किया जाना संस्था के लिए गौरव का क्षण है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ अरुण कुमार, डॉ महेंद्र देव, उमेश कठेरिया, प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर), डॉ सौरभ अग्रवाल, गौरव सक्सेना, डॉ रवि शरण सिंह चौहान, इंजीनियर ए के सिंह, जय गोविंद सिंह, शरदेंदु सिंह चौहान, शोभित अग्रवाल, अर्चना सिंह, मोहिनी वर्मा, शिखा सक्सेना, सौरभ वर्मा, आशा सिंह, बृजेश गोस्वामी, संजीव अवस्थी, संतोष राज, मोना श्रीवास्तव, डॉ यूके दीक्षित, उमाकांत शर्मा, विशाल, पारस सिंह, आलोक सिंह, संजीव चौहान, सपना गुप्ता, पल्लवी शर्मा (उत्तर प्रदेश), महेश त्रिवेदी (मध्य प्रदेश), नयन वहन गांधी (गुजरात), बलदाऊ सिंह श्याम (छत्तीसगढ़), बृजेश चौधरी (दिल्ली), कमल लोहनी (उत्तराखंड), डॉ देवी शरण राठौर (हिमाचल प्रदेश), सुषमा कुमारी (जम्मू), मो नुरुल होदा (बिहार), दिनेश कुमार सैनी (राजस्थान) एवं गुरजीत कौर (हरियाणा) उपस्थित रहे।
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWER HOUSE
──────────────────────────────
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com


