अर्जुन शस्त्र | बरेली — भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में सिविल लाइंस स्थित होटल ओबराय आनंद में परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत संघचालक शशांक भाटिया ने कहा कि हमें पंडित जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान भारतीय नेता, चिंतक एवं समाजसेवी थे, जिनका जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है।
महापौर डॉ. उमेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि नैतिकता के सिद्धांत बनाए नहीं जाते, बल्कि खोजे जाते हैं — यह विचार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन में स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने पंडित जी के जीवन परिचय एवं एकात्म मानववाद की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय में उनके सिद्धांत और भी अधिक प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने की तथा संचालन महामंत्री प्रभु दयाल लोधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शशांक भाटिया, डॉ. उमेश गौतम, रामगोपाल मिश्रा, डॉ. विमल भारद्वाज, मनीष अग्रवाल, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, बंटी ठाकुर, प्रवेश वर्मा, नीलम जेठा, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, अमन सक्सैना, राजकिशोर कश्यप, रितेश मोहन गुप्ता, पवन अरोड़ा सहित अनेक पदाधिकारी, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे और सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
─────────────────────────
अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com


