Homeक्राइमधार्मिक आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! बारादरी थाने में गूंजा मसीह समाज...

धार्मिक आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! बारादरी थाने में गूंजा मसीह समाज का सख्त संदेश

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
दिनांक 08 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन ने थाना बारादरी में एक सशक्त ज्ञापन सौंपते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक आपत्तिजनक वीडियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। संगठन के अनुसार “ImyourManish” नामक इंस्टाग्राम आई.डी., जो कथित रूप से गोरखपुर निवासी व्यक्ति द्वारा संचालित बताई जा रही है, से प्रभु यीशु मसीह के संबंध में अमर्यादित और मज़ाक उड़ाने वाली सामग्री प्रसारित की जा रही है। इस कृत्य से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं।


संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस प्रकार की सामग्री समाज में धार्मिक विद्वेष और अशांति का वातावरण बना सकती है, जो सामाजिक सौहार्द के लिए गंभीर खतरा है। ज्ञापन में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की अपील की गई। थाना बारादरी के निरीक्षक ने मामले की विधिवत जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


ज्ञापन सौंपने के दौरान तरुण जोजफ (जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय मसीह विकास संगठन, बरेली), हर्ष मसीह (जिला महासचिव), सैम मैसी (जिला उपाध्यक्ष), बरकत मसीह (संगठन प्रभारी), पियूष सिंह (जिला मंत्री) सहित मसीह समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। संगठन ने दो टूक कहा — धार्मिक आस्था का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है, और किसी भी समुदाय की भावनाओं से खिलवाड़ को समाज कभी स्वीकार नहीं करेगा।


PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular