अर्जुन शस्त्र | बरेली — सेटेलाइट बस अड्डे के पास नाले में गिरे युवक का शव सर्च अभियान के बाद बरामद कर लिया गया है। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरदोई निवासी युवक नाले में गिर गया था, जिसके बाद पुलिस, SDRF और नगर निगम की टीमों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई पता नहीं चल सका।
काफी समय तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद अंततः नाले से युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान आना बाकी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com


