अर्जुन शस्त्र | बरेली —
29 मार्च 2026 को PALM SUNDAY के अवसर पर बरेली में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। साल्वेशन आर्मी चर्च से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए क्राइस्ट मेथोडिस्ट चर्च पहुंचा, जिसमें सैकड़ों मसीही श्रद्धालु हाथों में खजूर की डालियां लेकर ‘होसन्ना-होसन्ना’ के जयघोष करते हुए शामिल रहे। पूरे मार्ग में अनुशासन और आस्था का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
इस आयोजन में राष्ट्रीय मसीह संगठन की अहम भूमिका रही, जहां बरेली के जिलाध्यक्ष तरुण जोसेफ ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। तरुण जोसेफ ने कहा, “पाम संडे हमें प्रभु यीशु मसीह के प्रेम, त्याग और शांति के संदेश की याद दिलाता है, हमें इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाकर समाज में भाईचारा और एकता को मजबूत करना चाहिए।”
वहीं, डॉ. अनीस बेग द्वारा जुलूस में शामिल धर्मगुरुओं और श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा जलपान व मिठाइयों की व्यवस्था कराई गई। डॉ. अनीस बेग ने कहा, “ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं, हम सभी को मिलकर भाईचारे के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” कार्यक्रम में एडवोकेट आशीष अगस्टीन, डॉ. साइमन पैट्रिक, तरुण जोसेफ, हर्ष मसीह, पीयूष सिंह, बरकत मसीह, सैमसंग मसीह, सैम मैसी, अनूप सिंह, अक्षय बेदी, डार्विन डेविड सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
──────────────────────────
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
──────────────────────────
✍️ संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com
ArjunShastraNews #Bareilly #PalmSunday #ChristianCommunity #NewsUpdate
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
👍 Like | 🔁 Share | 💬 Comment
🔔 ताज़ा और भरोसेमंद खबरों के लिए Arjun Shastra News की Notifications Allow करें


