Homeप्रदेशPALM SUNDAY: लालकुआं, नैनीताल में जीवित आशा चर्च में भव्य आराधना, प्रभु...

PALM SUNDAY: लालकुआं, नैनीताल में जीवित आशा चर्च में भव्य आराधना, प्रभु के सेवकों ने दिया प्रेम और आशीष का संदेश

अर्जुन शस्त्र | नैनीताल — खजूरों के इतवार (Palm Sunday) के उपलक्ष्य में 29/03/2026 रविवार को सुबह 10 बजे जीवित आशा चर्च लालकुआं में एक भव्य आराधना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब से पधारे प्रभु के सेवक डॉ. जोशुआ यूसुफ और प्रभु की दासी एंजेलिका यूसुफ ने पाम संडे का महत्व विस्तार से समझाते हुए प्रभु यीशु के प्रेम, क्षमा और नम्रता के संदेश को लोगों के जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का यरूशलेम में प्रवेश विश्वासियों के जीवन में नई आशा और उद्धार का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान दोनों सेवकों द्वारा लोगों के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं और कई लोगों के जीवन के लिए भविष्यवाणी (prophecy) की गई, जिससे सभा में उपस्थित लोग भावुक और आत्मिक रूप से प्रेरित हुए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक ने प्रभु यीशु के जीवन और बलिदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। वहीं पास्टर शुकुमार सूरज ने अपने संदेश में कहा कि पाम संडे हमें विनम्रता, सेवा और प्रेम का जीवन जीने की प्रेरणा देता है और हर व्यक्ति को प्रभु के वचनों को अपनाकर दूसरों के लिए आशीष बनना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु से आशीर्वाद प्राप्त किया और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में आत्मिक आनंद और एकता का वातावरण देखने को मिला, जहाँ दूर-दूर से आए लोगों ने भाग लेकर इस पावन अवसर को विशेष बनाया।
─────────────────────────
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
─────────────────────────
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com⁠
Email : asnews24online@gmail.com


📲 अपडेट रहने के लिए:

हमारी खबरों को Like 👍, Share 🔄, Comment 💬 जरूर करें
और ताज़ा अपडेट के लिए Notification 🔔 Allow करें

ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #9758231444

RELATED ARTICLES

Most Popular