Homeप्रदेशमेहनत, उम्मीद और रिश्तों से बदल सकती है तकदीर

मेहनत, उम्मीद और रिश्तों से बदल सकती है तकदीर

अर्जुन शस्त्र |
आज के दौर में जहां भागदौड़, तनाव और निराशा लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनते जा रहे हैं, वहीं लेखिका ✍🏻 अनीता अनंत की यह प्रेरणादायक रचना जीवन को सकारात्मक सोच, मेहनत और रिश्तों की अहमियत के साथ जीने का संदेश देती है।
यह कविता केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि जिंदगी को बेहतर तरीके से समझने और जीने की एक भावनात्मक प्रेरणा है।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━


कोशिश, रिश्ते और उम्मीद की भावपूर्ण कविता
करो कोशिश इतनी की मुकद्दर बदल जाए।।
रहना सभी से मिलकर जो रिश्ते तुमने अपनाए।।
रखना हर कदम संभल कर
चाहे मौसम जैसा भी आए।।
जिंदगी अनमोल है खोने मत देना,
करो इतनी कोशिश की किस्मत ही बदल जाए।।
जो मिला किस्मत से मिला उस पर गुरुर क्या करना,
गुरुर करो, तो खुद की मेहनत पर करो,
जिससे जिंदगी ही बदल जाए।।
जब तक जिंदगी है तो खुशियों से सजा दो इस जिंदगी को
जब जाना ही है एक दिन इस दुनिया से
क्यों, दिल को निराश लेकर जाए।।


अनीता अनंत

━━━━━━━━━━━━━━━━━━


संपादक के विचार
यह रचना इंसान को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की प्रेरणा देती है।
कविता में मेहनत, विनम्रता, रिश्तों की अहमियत और खुशहाल जीवन जीने का गहरा संदेश छिपा हुआ है।
लेखिका ने बहुत सरल शब्दों में यह समझाने का प्रयास किया है कि इंसान को अपनी किस्मत पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत और अच्छे व्यवहार पर विश्वास करना चाहिए।
आज के समय में ऐसी रचनाएं समाज को मानसिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य करती हैं।
यह कविता हमें यह भी सिखाती है कि जीवन छोटा है, इसलिए इसे शिकायतों और निराशा में नहीं बल्कि प्रेम, उम्मीद और खुशियों के साथ जीना चाहिए।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━


अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
───────────────────
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #9758231444 #HindiPoetry #MotivationalPoetry #AnitaAnant

RELATED ARTICLES

Most Popular