संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com
अर्जुन शस्त्र | बरेली
बरेली। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिला और महानगर अध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के अंदर सियासी हलचल तेज हो गई है। दोनों पदों के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 13 अगस्त बताई गई है। मंगलवार को बरेली पहुंचे कांग्रेस के पर्यवेक्षकों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद जगतपुर स्थित होटल में जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारियों, पूर्व सांसद-विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक हुई।
बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, महानगर कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश दद्दा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। एआईसीसी पर्यवेक्षक जयदेव रौसिया ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाने पर जोर दिया। बैठक में संगठन विस्तार, वार्ड और बूथ कमेटियों के गठन तथा पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत अब दावेदारों की सक्रियता, संगठन में योगदान और क्षेत्र में पकड़ जैसे पहलुओं पर मंथन होगा। जिला और महानगर अध्यक्ष पद के लिए बढ़ती दावेदारी ने पार्टी के भीतर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। अब निगाहें कांग्रेस हाईकमान के फैसले पर हैं कि जिला और महानगर संगठन की कमान आखिर किन चेहरों को सौंपी जाती है।
अर्जुन शस्त्र न्यूज़ — न दबाव, न समझौता… सिर्फ़ सच का प्रहार।
Like, Comment, Share, Subscribe करें और अर्जुन शस्त्र न्यूज़ से जुड़े रहें।
#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #WhatsApp9758231444 #Bareilly #Congress #BareillyNews


