Homeप्रदेशUttar Pradeshबरेली में डॉ. अनीस बेग का बड़ा संदेश — शिक्षक सम्मान समारोह...

बरेली में डॉ. अनीस बेग का बड़ा संदेश — शिक्षक सम्मान समारोह में सपा नेताओं ने शिक्षकों को किया सलाम

शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी: डॉ. अनीस बेग

PRINT & DIGITAL MEDIA POWER HOUSE

ARJUN SHASTRA NEWS

संपादक: अर्जुन देव सिंह
WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com


आईएमए में सजा शिक्षक सम्मान का मंच, शिक्षा जगत की प्रतिभाओं का हुआ अभिनंदन

बरेली। शिक्षक दिवस के अवसर पर आईएमए, सिविल लाइंस, बरेली में शिक्षकों के सम्मान एवं अभिनंदन के लिए भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अनीस बेग द्वारा किया गया, जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार एवं सम्मान व्यक्त किया गया। समारोह में उपस्थित शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद किया।

शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, संस्कार और जिम्मेदारी की भी देते हैं सीख

समारोह में समाजवादी पार्टी (सपा) के जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस केवल एक औपचारिक अवसर नहीं, बल्कि उन गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जो अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से नई पीढ़ी का भविष्य तैयार करते हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुलतानी ने कहा कि शिक्षक किसी भी समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ जीवन में सही दिशा, संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ भी पढ़ाते हैं।

शिक्षकों का सम्मान समाज के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक: डॉ. अनीस बेग

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि समाज में शिक्षक का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। माता-पिता के बाद शिक्षक ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। शिक्षा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले शिक्षकों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण और उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकों ने आयोजन के लिए डॉ. अनीस बेग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करते हैं।

अंकों से आगे बढ़कर संस्कार और जीवन कौशल से जुड़े विद्यार्थी: वक्ता

कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, बदलते शैक्षिक परिवेश और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की भूमिका पर भी विचार रखे गए। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा केवल परीक्षा और अंकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और जीवन कौशल से जोड़ना भी आवश्यक है। कार्यक्रम में हृदेश यादव, के.पी. राठौर, पल्लवी सक्सेना, ज्ञान सिंह यादव, प्रमोद यादव, चारु मल्होत्रा, मेहताब अहमद खान, प्रोफेसर नदीम अख्तर, जावेद हसन खान, ताहिर बेग, जावेद खालिद, आदिल बेग, एल.पी. गंगवार, कलीमुद्दीन, ओ.पी. राय, जैनब फातिमा, मोहम्मद अली, शोएब सिद्दीकी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अनीस बेग ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा और समाज के हित में भविष्य में भी ऐसे सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


ARJUN SHASTRA NEWS

ना दबाव, ना समझौता — सिर्फ सच का प्रहार

RELATED ARTICLES

Most Popular