Homeप्रदेशUttar Pradeshबरेली: पवन विहार फीडर पर घंटों लापरवाही, JE संतोष मौर्य और बलराम...

बरेली: पवन विहार फीडर पर घंटों लापरवाही, JE संतोष मौर्य और बलराम सिंह यादव ने संभाला मोर्चा

“फाल्ट नहीं मिल रहा” कहते रहे कर्मचारी, सामने ही मिली खराबी; लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग

संपादक — अर्जुन देव सिंह
WhatsApp: 9758 231 444
ईमेल: asnews24online@gmail.com
वेबसाइट: arjunshastranews.com

बरेली, अर्जुन शस्त्र से

शाम 4 बजे से रात 1 बजे तक बिजली संकट

पवन विहार फीडर से जुड़े कृष्णा नगर समेत कई इलाकों में कल शाम करीब 4 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली के साथ पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और क्षेत्रवासी रात करीब 1 बजे तक बिजली बहाली का इंतजार करते रहे।

कई घंटे तक फाल्ट नहीं तलाश पाई दिन की टीम

स्थानीय लोगों के मुताबिक, दिन की ड्यूटी पर तैनात लाइनमैन कई घंटे तक फाल्ट तलाशते रहे और यही बताया जाता रहा कि “फाल्ट नहीं मिल रहा है।” बाद में जांच में फाल्ट पवन विहार पावर हाउस के सामने ही मिला। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए विभाग के उच्च अधिकारियों से जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

JE संतोष कुमार मौर्य और बलराम सिंह यादव की सक्रियता

रात में JE संतोष कुमार मौर्य और बलराम सिंह यादव ने मोर्चा संभाला। उनके साथ रविंद्र कुमार यादव, रामपाल यादव, राजेंद्र सिंह और छोटेलाल गंगवार समेत टीम ने फाल्ट तलाशकर उसे दुरुस्त कराया। फाल्ट ठीक होते ही विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई और परेशान लोगों को राहत मिली।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग

क्षेत्रवासियों ने कहा कि बिजली जैसी आवश्यक सेवा में इतनी देर तक फाल्ट का पता न चलना गंभीर विषय है। लोगों ने मांग की है कि दिन की ड्यूटी वाली टीम की लापरवाही की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही लाइनमैनों को बेहतर तकनीकी प्रशिक्षण और स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि भविष्य में लोगों को घंटों बिजली-पानी के संकट से न जूझना पड़े।

अर्जुन शस्त्र न्यूज़

ना दबाव, ना समझौता — सिर्फ सच का प्रहार

RELATED ARTICLES

Most Popular