Homeक्राइमकरोड़ों की ठगी का पर्दाफाश: कैनविज इंडस्ट्रीज़ के सीईओ कन्हैया गुलाटी पर...

करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश: कैनविज इंडस्ट्रीज़ के सीईओ कन्हैया गुलाटी पर 113 पीड़ितों का शिकंजा, 42 आरोपी नामजद

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र में करोड़ों रुपये की कथित ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। कैनविज इंडस्ट्रीज़ के सीईओ कन्हैया गुलाटी के खिलाफ 113 पीड़ितों की संयुक्त शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ऊँचे रिटर्न और सुरक्षित निवेश का लालच देकर लोगों से भारी रकम वसूली गई, शुरुआत में ब्याज दिया गया और बाद में पूरी रकम हड़प ली गई। मामला दर्ज होते ही शहर में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार इस संगठित ठगी में कन्हैया गुलाटी के साथ उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, परिवार के सदस्य और कंपनी से जुड़े एजेंटों सहित कुल 42 लोगों को आरोपी बनाया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि यह कोई एकल घटना नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से चलाया गया नेटवर्क है, जिसके जरिए कई निवेशकों को अलग-अलग स्कीम के नाम पर फंसाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि रकम मांगने पर टालमटोल और धमकाने तक की नौबत आई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब इस गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी में है। कन्हैया गुलाटी और उसके सहयोगियों के खिलाफ पहले से भी कई शिकायतें और मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आ रही है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी, खातों और संपत्तियों की जांच में जुटी है। यह मामला एक बार फिर शहर में फर्जी निवेश योजनाओं के बढ़ते खतरे की ओर इशारा करता है।


अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
───────────────────────
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.

RELATED ARTICLES

Most Popular