Homeक्राइमब्रेकिंग | बरेली मामले में सनसनीखेज खुलासा—गवाह की हत्या की सुपारी, 24...

ब्रेकिंग | बरेली मामले में सनसनीखेज खुलासा—गवाह की हत्या की सुपारी, 24 घंटे में शूटर गिरफ्तार, पीलीभीत का गैंगस्टर निकला आरोपी

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
शहर से जुड़े एक गंभीर मामले में पुलिस के लिए अहम गवाह को खत्म करने की साजिश का खुलासा हुआ है। बारादरी थाना पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की तैयारी कर रहे शातिर अपराधी फुरकान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और सुपारी की रकम के तौर पर रखे गए 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
इस मामले का खुलासा रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने किया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को शनिवार देर रात नकटिया क्षेत्र से पकड़ा गया, जहां वह छिपकर गवाह की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।
पुलिस के अनुसार पुराना शहर निवासी मो. फिरदौस खां उर्फ अजुम ने बताया था कि 26 सितंबर 2025 को हुई घटना के दौरान उन्होंने उपद्रवियों की पहचान कर पुलिस और प्रशासन को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। इसी बात से नाराज कुछ लोगों ने उनसे रंजिश पाल ली और 18 दिसंबर को उन्हें धमकी देकर भारी रकम की मांग की गई। बाद में जानकारी मिली कि उनकी हत्या की सुपारी पीलीभीत के कुख्यात बदमाश फुरकान को दी गई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी कैंट क्षेत्र में किराए के कमरे में रहकर मारिया फ्रोजन मीट फैक्ट्री के आसपास चाय का खोखा चला रहा था और वहीं से गवाह की रेकी कर रहा था। पूछताछ में उसने जेल में संपर्क में आए कुछ लोगों के इशारे पर काम करने की बात कबूली है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फुरकान के खिलाफ पीलीभीत और बरेली में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।


अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
────────────────
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular