Homeप्रदेशजनसमस्याओं पर कोई समझौता नहीं, कृष्णा जन कल्याण विकास समिति ने दिखाई...

जनसमस्याओं पर कोई समझौता नहीं, कृष्णा जन कल्याण विकास समिति ने दिखाई सख्ती

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
कृष्णा नगर क्षेत्र में सक्रिय कृष्णा जन कल्याण विकास समिति की ओर से नव वर्ष 2026 के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और विकास कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया जाएगा।


कार्यक्रम में समिति के खुशीराम यादव (अध्यक्ष), बलराम सिंह यादव (उपाध्यक्ष), पी. पी. सिंह (सचिव) एवं ठाकुर दास जदूबंसी (कोषाध्यक्ष) विशेष रूप से उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में कृष्णा नगर क्षेत्र में जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और वर्ष 2026 में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पार्कों के सौंदर्यीकरण तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर नगर निगम एवं संबंधित विभागों से सीधे समन्वय बनाकर ठोस कार्रवाई कराई जाएगी।


कृष्णा जन कल्याण विकास समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि कॉलोनी के सभी परिवारों का डेटा संकलन कर नियमित बैठकों के माध्यम से समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा। समिति ने दो टूक कहा कि क्षेत्र के विकास में बाधा बनने वाली किसी भी लापरवाही के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी। कार्यक्रम में समिति से जुड़े अन्य पदाधिकारी, गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
────────────────────────
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular