Homeक्राइमत्योहारों के बाद अब जन्मदिन पार्टी पर विवाद, पुलिस ने दिखाई सख्ती

त्योहारों के बाद अब जन्मदिन पार्टी पर विवाद, पुलिस ने दिखाई सख्ती

अर्जुन शस्त्र | बरेली —
थाना प्रेमनगर क्षेत्र अंतर्गत एक कैफे में जन्मदिन पार्टी के दौरान लोक शांति भंग होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना तथ्यात्मक पुष्टि के एकत्र होकर हंगामा, नारेबाजी तथा अव्यवस्था उत्पन्न की गई, जिससे सार्वजनिक शांति प्रभावित हुई। इस संबंध में बजरंग दल से जुड़े दीपक पाठक, ऋषभ ठाकुर सहित 20–25 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
पुलिस के अनुसार, उक्त कैफे में एक बालिग छात्रा द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर मित्रों के साथ निजी आयोजन किया गया था, जिसमें कुल 10 व्यक्ति उपस्थित थे। आयोजन के दौरान बाहरी व्यक्तियों द्वारा आपत्ति जताते हुए कैफे परिसर के बाहर व भीतर प्रवेश कर हंगामा किया गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि युवती स्वेच्छा से आयोजन में सम्मिलित थी तथा किसी प्रकार का आपराधिक कृत्य नहीं पाया गया। युवती के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। प्रारंभिक स्तर पर शांति भंग की आशंका में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की गई, वहीं विवेचना उपरांत हंगामा करने वालों के विरुद्ध विधिवत अभियोग पंजीकृत किया गया। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि प्रकरण की विवेचना सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 9758 231 444
Email: asnews24online@gmail.com
Website: www.arjunshastranews.com

RELATED ARTICLES

Most Popular