HomeUncategorizedAmit Shah: आज असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह, करोड़ों रुपये की...

Amit Shah: आज असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात;

Amit Shah: आज असम दौरे पर रहेंगे अमित शाह, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात; जनसभा भी करेंगे

अमित शाह आज एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। असम में अमित शाह करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिनमें महान संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थल का पुनर्विकास प्रोजेक्ट और गुवाहाटी में निगरानी बढ़ाने वाले आईसीसीएस सेंटर का उद्घाटन आदि शामिल है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को असम के एक दिन के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। अमित शाह पहले रविवार रात को अहमदाबाद से गुवाहाटी आने वाले थे, लेकिन कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई और उनका दौरा सोमवार तक के लिए टाल दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular