सैटेलाइट चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज और उनकी टीम की तत्परता बनी मिसाल
अर्जुन शस्त्र | बरेली
थाना बारादरी क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 5 वर्षीय मासूम को पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार की बड़ी चिंता को पलभर में खुशी में बदल दिया।
जानकारी के अनुसार नवादा शेखान निवासी सुनीता पत्नी ओमवीर सिंह का 5 वर्षीय पुत्र वेवान घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक कहीं चला गया। काफी देर तक तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना बारादरी पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल बालक की तलाश शुरू कर दी गई।
सीसीटीवी फुटेज बनी उम्मीद की किरण
पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाईं। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज से बालक की लोकेशन का महत्वपूर्ण सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने तेजी और सूझबूझ के साथ कार्रवाई करते हुए बालजती कुएं के पास से मासूम वेवान को सकुशल बरामद कर लिया।
सैटेलाइट चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज का सराहनीय नेतृत्व
इस पूरे अभियान में विशेष रूप से सैटेलाइट चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज एवं उनकी टीम की सक्रियता, संवेदनशीलता और तत्परता की क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। जिस तेजी से पुलिस ने तकनीक और मानवीय प्रयासों का समन्वय करते हुए मासूम को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया, वह पुलिस की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
परिजनों ने कहा – “हमारी दुनिया वापस लौटा दी”
मासूम के सुरक्षित मिलने पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने बरेली पुलिस, थाना बारादरी पुलिस टीम तथा विशेष रूप से चौकी प्रभारी मयंक भारद्वाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस ने उनकी उम्मीद नहीं टूटने दी और उनके बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचाकर बड़ी राहत दी।
जनता के लिए प्रेरणादायक संदेश
अक्सर पुलिस के नकारात्मक पहलू चर्चा में रहते हैं, लेकिन ऐसे गुड वर्क यह साबित करते हैं कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के लिए भरोसे की सबसे मजबूत दीवार भी है। बारादरी पुलिस की यह कार्रवाई वास्तव में प्रशंसा की पात्र है।
─────────────────────
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
📞 Call / WhatsApp : 9758 231 444
🌐 Website : www.arjunshastranews.com
📧 Email : asnews24online@gmail.com
──────────────────────────────
“जब संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा साथ चलती है, तब वर्दी सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि विश्वास बन जाती है।”
बरेली पुलिस के इस सराहनीय गुड वर्क को अर्जुन शस्त्र का सलाम।
#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #9758231444 #BareillyPolice #BaradariPolice #MayankBhardwaj #GoodWork #UPPolice #Dial112 #CCTV #Bareilly #PoliceInspiration


