Homeप्रदेशUttar Pradeshबलराम सिंह यादव की पहल लाई रंग, कृष्णा नगर की समस्याएं पहुंचीं...

बलराम सिंह यादव की पहल लाई रंग, कृष्णा नगर की समस्याएं पहुंचीं विधायक और नगर निगम तक

अर्जुन शस्त्र | बरेली —

उपाध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने उठाई कॉलोनीवासियों की आवाज

कृष्णा नगर फेज-2 की जनसमस्याओं को लेकर लगातार प्रयास कर रहे कृष्णा जनकल्याण विकास समिति (रजि.) के उपाध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने एक बार फिर क्षेत्रवासियों की आवाज बुलंद की है। कॉलोनी में पार्क के सौंदर्यीकरण तथा सीवर लाइन की समस्या को लेकर उनके द्वारा तैयार किए गए प्रार्थना-पत्र अब विधायक स्तर से नगर निगम तक पहुंच गए हैं।

पार्क सौंदर्यीकरण की मांग को मिला जनसमर्थन

समिति द्वारा विधायक कैंट क्षेत्र बरेली संजीव अग्रवाल को दिए गए प्रार्थना-पत्र में पार्क में मिट्टी भराई, स्टील ग्रिल, दो बड़े व दो छोटे गेट तथा बैठने के लिए छह बेंच लगाने की मांग की गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन सुविधाओं से पार्क अधिक सुरक्षित और उपयोगी बन सकेगा।

सीवर लाइन की मांग को भी प्रमुखता से उठाया

बलराम सिंह यादव ने सतीपुर चौराहे से पवन विहार पावर हाउस रोड तक सीवर लाइन बिछाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई है। आवेदन में कहा गया है कि सड़क निर्माण से पहले सीवर लाइन डाल दी जाए, जिससे भविष्य में नई सड़क को तोड़ने की आवश्यकता न पड़े और सरकारी धन की बचत हो सके।

विधायक ने नगर निगम को भेजा पत्र

प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार विधायक संजीव अग्रवाल ने नगर आयुक्त, नगर निगम बरेली को पत्र भेजकर संबंधित प्रार्थना-पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई करने एवं संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। इससे क्षेत्रवासियों को उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर पहल आगे बढ़ेगी।

जनहित के मुद्दों पर सक्रिय दिखे बलराम सिंह यादव

स्थानीय लोगों का कहना है कि उपाध्यक्ष बलराम सिंह यादव लगातार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को उठाकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी सक्रियता के कारण कॉलोनी की महत्वपूर्ण समस्याएं अब संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच चुकी हैं।

─────────────────────

अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE

✍️ संपादक – अर्जुन देव सिंह
📞 Call / WhatsApp: 9758 231 444
📧 Email: asnews24online@gmail.com
🌐 Website: www.arjunshastranews.com

पत्रकार बनने, ब्यूरो चीफ, जिला संवाददाता अथवा फ्रेंचाइजी हेतु संपर्क करें।

#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #9758231444 #BareillyNews #KrishnaNagar #BalramSinghYadav #SanjeevAgarwal #PublicIssue #LocalDevelopment

RELATED ARTICLES

Most Popular