Homeप्रदेशडीएम बरेली ने दिए निर्देश — निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण 2025...

डीएम बरेली ने दिए निर्देश — निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण 2025 पर विशेष जोर

अर्जुन शस्त्र #arjundevsingh #9758231444 #arjunshastranews

बरेली:आज राज्य निर्वाचन आयुक्त महोदय की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के वृहद पुनरीक्षण 2025 के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में बरेली के जिलाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया, जहां निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में यह निर्देश दिए गए कि सभी संबंधित अधिकारी समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रह जाए।

डीएम ने अधिकारियों से कहा कि हर बूथ स्तर पर पुनरीक्षण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और पात्र नागरिकों का नाम समय पर जोड़ा जाए, ताकि लोकतंत्र की प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ हो सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular