अर्जुन शस्त्र | बरेली —
स्वयं सिद्ध पीठ श्री धोपेश्वर नाथ मंदिर में शिवलोकवासी परम शैव श्री मृत्युंजय हीरेमठ जी की पुण्य स्मृति में आयोजित नव दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव पूजन का समापन श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ सम्पन्न हुआ। समापन दिवस पर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ विधिवत हवन किया गया, जिसके पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ और यज्ञ पूर्ण हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और भगवान शिव की आराधना में लीन रहे। कथा व पार्थिव पूजन के माध्यम से शिवभक्ति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक चेतना का संदेश जन-जन तक पहुंचा। आयोजन स्थल पर पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहा।
इस शुभ अवसर पर कैन्टोमेंट सी.ई.ओ. तनु जैन, पंडित देवकीनंदन जोशी, आचार्य घनश्याम जोशी, जय देवनानी, विक्की मेहरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला बताया।
अर्जुन शस्त्र | संपादक – अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp: 975823144
Website: arjunshastranews.com
Email: asnews24online@gmail.com


