अर्जुन शस्त्र | बरेली —
बरेली बार एसोसिएशन के चुनाव 2026 में वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज कुमार हरित ने अध्यक्ष पद पर एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में मतदान कर मनोज कुमार हरित के नेतृत्व पर भरोसा जताया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित होते ही बरेली न्यायालय परिसर में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि मनोज कुमार हरित इससे पूर्व वर्ष 2023 में भी बरेली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं के हितों, संगठन की मजबूती और न्यायालय की गरिमा के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके अनुभव, निरंतर सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता के चलते अधिवक्ता समुदाय ने एक बार फिर उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
अध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित होने के बाद मनोज कुमार हरित ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे बार एसोसिएशन को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और संगठित बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, आपसी एकता और न्यायालय की गरिमा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
अर्जुन शस्त्र
PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE
──────────────────────────────
संपादक : अर्जुन देव सिंह
Call / WhatsApp : 9758 231 444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com


