Homeप्रदेशUttar Pradeshबरेली में माँ महाकाली ट्रस्ट का सम्मान समारोह संपन्न

बरेली में माँ महाकाली ट्रस्ट का सम्मान समारोह संपन्न

संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

अर्जुन शस्त्र | बरेली

सम्मान समारोह आयोजित

इज्जतनगर स्थित माँ महाकाली दरबार एवं हनुमान मंदिर सेवा ट्रस्ट के गठन के उपलक्ष्य में ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 35 लोगों ने भाग लेकर ट्रस्ट के गठन की खुशी मनाई।

मुख्य अतिथियों ने किया सम्मान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेदी इंटरनेशनल कॉलेज के प्रबंधक सुखबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी गुरमीत कौर रहे। दोनों ने ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने ट्रस्ट के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन संतोष उपाध्याय ने किया।

पदाधिकारियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष रजनीश सक्सेना, महासचिव प्रभु दयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष रिंकी भारती, मीडिया प्रभारी अमित सक्सेना, प्रचार प्रमुख अर्चना सिंह, महिला प्रमुख मंजू शर्मा, व्यवस्था प्रमुख सरोज यादव, सह प्रचार प्रमुख शीतल, सांस्कृतिक प्रमुख प्रभा (डॉली), सह सांस्कृतिक प्रमुख ममता कश्यप, भवन निर्माण प्रभारी कमलेश कुमार तथा पूजा व्यवस्था प्रमुख सुरेश पाल सहित अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया

सम्मान समारोह के साथ ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया। कैंप में 15 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस सेवा कार्य में मुरादाबाद से आईं प्रीति का विशेष सहयोग रहा।

अध्यक्ष ने जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और सदस्यों ने जलपान एवं मिठाई ग्रहण की। ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद गुरु ने मुख्य अतिथियों, सभी सदस्यों, सहयोगियों और उपस्थित लोगों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आगे भी धार्मिक, सामाजिक और जनसेवा के कार्य लगातार करता रहेगा।


अर्जुन शस्त्र न्यूज़

न दबाव, न समझौता… सिर्फ़ सच का प्रहार।

हमारा उद्देश्य सही, सच्ची और तथ्य आधारित खबर आप तक पहुँचाना है।

यदि यह खबर आपको पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें।

समाचार, फोटो या वीडियो भेजने के लिए :

WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

Arjun Shastra News को Subscribe करें और नई खबरों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए Notification चालू रखें।

अर्जुन शस्त्र न्यूज़
Print & Digital Media Powerhouse

#ArjunShastraNews #Bareilly #MaaMahakali #HanumanMandir #ReligiousNews #BareillyNews #ArjunDevSingh #WhatsApp9758231444

RELATED ARTICLES

Most Popular