Homeप्रदेशUttar Pradeshबरेली में कांग्रेस का बूथ संगठन सृजन अभियान तेज

बरेली में कांग्रेस का बूथ संगठन सृजन अभियान तेज

संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

अर्जुन शस्त्र | बरेली

बरेली, 17 जुलाई। महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वार्ड संख्या 42 स्थित गुलाब नगर (चौधरी मोहल्ला) में बूथ स्तर पर संगठन सृजन अभियान के तहत पदयात्रा निकालकर जनसंपर्क किया गया। इसके उपरांत बूथ संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने की, जबकि संचालन महामंत्री रेहान बशीरी ने किया।

बूथ संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर

महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्तियों के बाद अब संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। जिन बूथों पर अध्यक्ष नहीं हैं अथवा संगठन कमजोर है, वहां बूथ अध्यक्ष एवं उनकी समितियों का गठन कर संगठन सृजन अभियान को गति दी जाएगी, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर सके।

मोहल्ला स्तर तक संगठन विस्तार का किया आह्वान

बीएलए-1 डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि प्रत्येक वार्ड और मोहल्ले तक संगठन का मजबूत ढांचा तैयार करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में अनेक पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में सुरेश दिवाकर, इं. जीशान अफरीदी (उपाध्यक्ष), डॉ. सरताज हुसैन नूरी (महामंत्री), राकेश मिश्रा, उल्फत सिंह कठेरिया, अब्दुल कयूम, बाबर अली, शाहरुख खान, रेहान अंसारी एवं नसीम बशीरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अर्जुन शस्त्र न्यूज़
न दबाव, न समझौता… सिर्फ़ सच का प्रहार।

अधिक समाचारों के लिए अर्जुन शस्त्र न्यूज़ को Like, Comment, Share एवं Subscribe करें तथा सभी अपडेट सबसे पहले प्राप्त करने के लिए Bell Icon अवश्य दबाएं।

#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #WhatsApp9758231444 #Bareilly #Congress #BareillyNews #UPPolitics #PoliticalNews #BoothOrganization

RELATED ARTICLES

Most Popular