Homeप्रदेशUttar Pradeshहर बात अब हम तुम्हारी समझने लगे हैं

हर बात अब हम तुम्हारी समझने लगे हैं


संपादक : अर्जुन देव सिंह
WhatsApp : 9758231444
Website : www.arjunshastranews.com
Email : asnews24online@gmail.com

PRINT & DIGITAL | MEDIA POWERHOUSE

श्रेणी : साहित्य | कविता
प्रकाशित : 18 जुलाई 2026
पढ़ने में अनुमानित समय : 2 मिनट


विश्वास, मोहभंग और आत्मसम्मान की भावनाओं को व्यक्त करतीं कवयित्री अनीता अनंत की मार्मिक कविता

कवयित्री : अनीता अनंत


कविता

हर बात अब हम तुम्हारी समझने लगे हैं,
जो दिल में पाली थी गलतफहमी,
उसको दिल से अब हम निकालने लगे हैं।

समझते हैं हर बात वो हमारी,
ना समझने का तो वो बहाना बनाते हैं।
उनको है खबर अगर तो वह समझ जाएँ,
उनकी ना-समझी को भी अब हम समझने लगे हैं।

अब उनका नाम लेना भी मन को अच्छा नहीं लगता,
इस दुनिया में अब कोई सच्चा नहीं लगता।
हर कोई झूठा है इस दुनिया में,
अब हम इस झूठी दुनिया को समझने लगे हैं।

हम उनकी यादों को सीने में छुपाए बैठे थे मगर,
अब उनकी यादों को दिल से हमेशा के लिए मिटाने लगे हैं।
अब हम उनकी यादों से दूर… बहुत दूर जाने लगे हैं।

खुद से ज़्यादा उसको हम मानने लगे थे,
यूँ ही नहीं तो उसको हम याद करते थे।
सच्चाई थी दिल में हमारे मगर,
वे नहीं समझे।

मिट न जाए कहीं खुद को खोकर हम,
इसीलिए खुद को मिटाने से
अब हम डरने लगे हैं।

अनीता अनंत


संपादक की कलम से

विश्वास, रिश्तों और आत्मसम्मान की भावनाओं को अत्यंत सहज शब्दों में व्यक्त करती यह कविता पाठकों के मन को गहराई से स्पर्श करती है। कवयित्री अनीता अनंत ने जीवन के अनुभवों को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया है। यह रचना हमें सिखाती है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बनाए रखना ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है।

अर्जुन देव सिंह
संपादक, अर्जुन शस्त्र न्यूज़


अपनी रचनाओं को दें राष्ट्रीय मंच

यदि आप कवि, कवयित्री, लेखक, शायर, गीतकार या साहित्यकार हैं और अपनी रचनाओं को देशभर के पाठकों तक पहुँचाना चाहते हैं, तो अर्जुन शस्त्र न्यूज़ आपको एक सम्मानित मंच प्रदान करता है।

अपनी कविता, कहानी, ग़ज़ल, लेख या अन्य साहित्यिक रचनाएँ हमें भेजें।

WhatsApp : 9758231444
Email : asnews24online@gmail.com


अर्जुन शस्त्र न्यूज़ से जुड़े रहें

यदि आपको यह कविता पसंद आई हो, तो कृपया लाइक करें, कमेंट करें, शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब करें।

बेल आइकॉन दबाकर नोटिफिकेशन ऑन करें, ताकि अर्जुन शस्त्र न्यूज़ की हर नई खबर, विशेष रिपोर्ट, कविता, लेख और महत्वपूर्ण अपडेट सबसे पहले आप तक पहुँच सकें।


अर्जुन शस्त्र न्यूज़

न दबाव, न समझौता… सिर्फ़ सच का प्रहार।

Website : www.arjunshastranews.com

#ArjunShastraNews #ArjunDevSingh #WhatsApp9758231444 #AnitaAnant #HindiPoetry #साहित्य #कविता

RELATED ARTICLES

Most Popular